Advertisement 2

सरायकेला मोड़ के पास मुफस्सिल थाना ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला मोड़ के पास मुफस्सिल थाना ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा सोमवार देर शाम सरायकेला मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया। इस दौरान सड़क पर चलने वाले वाहनों की जांच करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

यह भी पढे : झारखंड सरकार का बोर्ड लगाकर टोल बचाने का आरोप, खबर बनाने पहुंचे पत्रकार को दरोगा ने दी धमकी

वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास दस्तावेजों की कमी पाई गई या यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया, उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मौके पर वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों को हमेशा दुरुस्त रखें और तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।

अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की। इस क्रम में एक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया और जुर्माना लगाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा ऐसे मामलों में चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version