---Advertisement---

रामनवमी जुलूस में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
रामनवमी जुलूस में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हज़ारीबाग़ में 29 मार्च 2026 को जामा मस्जिद रोड पर निकले रामनवमी जुलूस के दौरान हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस घटना में युवक प्रिंस कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था।

यह भी पढे : राँची में चोरी का खुलासा: CCTV फुटेज से दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद

पुलिस जांच के बाद इस मामले के मुख्य आरोपी करन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो धारदार चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द का संदेश दे रहे थे, लेकिन इसी बीच उन पर हमला कर उनकी जान ले ली गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---