जमशेदपुर में हत्या की साजिश नाकाम! बिहार से बुलाए गए थे शूटर, हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Murder plot foiled in Jamshedpur! Shooters had been brought in from Bihar

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में कथित तौर पर हत्या की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. शनिवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार हत्या को अंजाम देने के लिए बिहार से अपराधियों को बुलाया गया था, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को दबोच लिया.

यह भी पढ़े : ड्रेस नहीं खरीदने पर छात्र का रजिस्ट्रेशन रोकने का आरोप, AISF ने की कार्रवाई की मांग

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के खरकई रेलवे ब्रिज के पास कुछ लोग हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस ने मौके से राजेश कुमार साव, मन्नू कुमार, प्रतीक कुमार और विकास कुमार सिंह उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया.

कारोबारी रंजिश में हत्या की योजना का दावा

पुलिस की पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार राजेश कुमार साव ने मन्नू कुमार के साथ मिलकर प्रतीक कुमार के माध्यम से बिहार से शूटर बुलाए थे. पुलिस का दावा है कि जुगसलाई क्षेत्र में व्यवसायी वर्ग के कुछ लोगों के साथ पुराने विवाद को लेकर हत्या की योजना बनाई गई थी. हालांकि इस कथित साजिश से जुड़े तथ्यों की आगे जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार राजेश कुमार साव का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ सोनारी और कदमा थाने में मामले दर्ज हैं.

पिस्तौल-रिवॉल्वर और 23 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड लोहे की देसी पिस्तौल, एक लोडेड लोहे का रिवॉल्वर, 23 जिंदा कारतूस, दो खोखे और पांच मोबाइल फोन बरामद करने की जानकारी दी है.

मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 82/26, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 के तहत संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version