Dr Abhishek Child Care

एन.सी.पी. के राष्ट्रीय महामंत्री, निवर्तमान दिल्ली अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डा0 योगानन्द कांग्रेस में शामिल हुए

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज कांग्रेस महासचिव, दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में एन.सी.पी. के राष्ट्रीय महामंत्री, निवर्तमान दिल्ली अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डा0 योगानन्द ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दीपक बाबरिया ने डा0 योगानन्द शास्त्री को कांग्रेस पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, इंटक के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अशोक सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर भारी संख्या उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि डा0 योगानन्द शास्त्री दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं में से एक है, इनके कांग्रेस में वापसी होने पर दिल्ली का कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि डा0 शास्त्री के अनुभव से निश्चित तौर पर दिल्ली कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। अनिल भारद्वाज ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version