जमशेदपुर के जुबली पार्क में नागपंचमी की पूजा, दक्षिण भारतीय परिवारों ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Nag Panchami worship at Jamshedpur’s Jubilee Park

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: शहर के प्रसिद्ध जुबली पार्क में नागपंचमी का पर्व पूरे श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों ने नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना कर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। पूजा में बड़ी संख्या में परिवारों के लोगों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : ईचागढ़ और सरायकेला विधानसभा में ELC निबंध-क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता विद्यार्थियों को अधिकारियों ने किया सम्मानित

Sunrise Enclave

इस अवसर पर भानुप्रिया ने बताया कि दक्षिण भारत में नागपंचमी को विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व दिया जाता है। जमशेदपुर में लंबे समय से रह रहे दक्षिण भारतीय परिवार आज भी अपनी इस परंपरा को पूरी आस्था के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता से मिली इस सांस्कृतिक विरासत को अब युवा पीढ़ी भी आगे बढ़ा रही है और उत्साह के साथ पूजा में शामिल हो रही है।

पूजा के दौरान कई विशेष रस्में निभाई गईं। नाग देवता को पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ अंडा भी अर्पित किया गया।
जुबली पार्क में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से दक्षिण भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। ऐसे आयोजन जमशेदपुर की सांस्कृतिक विविधता और आपसी एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट