समाचार

नागपुर हिंसा- मुख्य आरोपी फहीम के घर बुलडोजर चला:500 दंगाइयों को भड़काने का आरोप, देशद्रोह का केस; औरंगजेब की कब्र पर था विवाद

सोशल संवाद/डेस्क : नागपुर के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर में स्थित यह मकान फहीम खान की पत्नी के नाम पर है। नगर निगम ने बिल्डिंग प्लान अप्रूवल में गड़बड़ी को लेकर नोटिस जारी किया था।
दरअसल, औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुई हिंसा के मामले में मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है। फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है।
फिलहाल फहीम पुलिस हिरासत में हैं। इससे पहले 21 मार्च को फहीम खान ने जमानत के लिए सेशंस कोर्ट में याचिका लगाई थी। फहीम ने दावा किया कि उसे राजनीतिक प्रतिशोध के चलते गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उसने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के शहर अध्यक्ष फहीम खान को दंगा और आगजनी की घटनाओं के दो दिन बाद 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढे : रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

फडणवीस ने कहा था- जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलाएंगे

हिंसा के पांचवें दिन शनिवार को CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा-हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति बेचकर वसूली जाएगी। जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा- पीड़ितों को जल्द ही नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिन्होंने पुलिस पर हमला किया, उनके खिलाफ कठोर से कठोर धाराएं लगाई जाएंगी। उन्होंने विपक्ष के आरोप पर कहा कि हिंसा इंटेलिजेंस फेल्योर या राजनीतिक साजिश नहीं थी।
फडणवीस ने बताया कि लेडी कॉन्स्टेबल के साथ छेड़छाड़ की खबर सच नहीं है। उन पर पत्थर जरूर फेंके गए थे। हिंसा का कनेक्शन बांग्लादेश से होने के शिवसेना के दावे पर उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

रविवार को नागपुर से हटाया गया कर्फ्यु

इससे पहले नागपुर में हिंसा के छह दिन बाद रविवार को शहर में पूरी तरह से कर्फ्यू हटा लिया गया है। पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने रविवार को दोपहर 3 बजे से बाकी बचे कोतवाली, तहसील, गणेशपेठ और यशोधरा नगर पुलिस थाना इलाकों से कर्फ्यू हटाने का आदेश दिया।
हालांकि, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनाती के साथ गश्त जारी रहेगी। इससे पहले 22 मार्च को पचपावली, शांतिनगर, लकड़गंज, सक्करदरा और इमामवाड़ा, जबकि 20 मार्च को नंदनवन और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों कर्फ्यू हटा लिया गया था।
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने 17 मार्च को पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन किया था। इस दौरान नागपुर में हरे रंग का कपड़ा जलाया गया। इस लेकर विवाद हो गया, जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया।
दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में हरे रंग की चादर जलाई गई, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हुई थीं। हिंसा भड़कने के बाद शहर के 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हिंसा में डिप्टी पुलिस कमिश्नर स्तर के तीन अधिकारियों समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Nidhi Mishra
Published by
Nidhi Mishra

Recent Posts

  • राजनीति

7 करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में दर्ज की FIR ,नेता सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुसीबतें

सोशल संवाद /डेस्क : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री…

10 hours ago
  • राजनीति

स्वास्थ्य मंत्री ने 21 मार्च को सरयू राय के सवाल का गलत जवाब दिया था

सोशल संवाद / रांची/जमशेदपुर  : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को विधानसभा…

10 hours ago
  • समाचार

13 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने पुलिस से की खोजबीन की मांग

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर के देवनगर,  न्यू बरद्वारी, थाना  सीताराम डेरा से 13…

10 hours ago
  • ऑफबीट

दांत को स्वस्थ रखे और मुस्कान को सुंदर करे

 सोशल संवाद /डेस्क : आईए जानते है अपने दातों को केसे स्वस्थ ओर सुंदर बना…

10 hours ago
  • शिक्षा

शिक्षा प्रणाली में सुधार: एक नई दिशा

सोशल संवाद / डेस्क : जिन क्षेत्रों पर आप बात करना चाहते हैं, उन पर…

11 hours ago
  • ऑफबीट

गुड़ खाने के अनोखे फायदे ,जान गए तो गुड़ खाने से रोक नही पाएंगे खुदको

 सोशल संवाद /डेस्क : मीठा-मीठा गुड़ खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधि का…

11 hours ago
AddThis Website Tools