Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नंदी मंदिर दानपेटी चोरी कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Nandi Temple donation box theft case solved
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 के नंदी मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई दानपेटी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता जरूरी: अगले 25 दिन अहम

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की रात नंदी मंदिर में रखी दानपेटी को तोड़कर चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद मंदिर समिति की ओर से कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर 6 सितंबर को कदमा थाना में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन साव (19) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी की गई दानपेटी भी बरामद कर ली गई। बरामद दानपेटी में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए रुपये-पैसे मौजूद थे।

गिरफ्तार आरोपी अमन साव शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित जोर्गस पार्क के समीप का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कदमा थाना में उसके विरुद्ध वर्ष 2026 में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने तथा दानपेटी बरामद करने के लिए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator