---Advertisement---

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल होंगे शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल होंगे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित होने वाले भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना हुआ है. यह पावन आयोजन रविवार दिनांक 24 मई को आयोजित होगा, जिसमें 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण कराने का लक्ष्य रखा गया है.

ये भी पढे : Tirupati Balaji Ann Prasadam: जमशेदपुर के श्री राम मंदिर में 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पावन प्रसाद

सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ होगा. ब्राह्मण भोजन के उपरांत दोपहर 12:15 बजे से अन्न प्रसादम वितरण प्रारंभ किया जाएगा. एक समय में लगभग 130 श्रद्धालुओं के बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिकाधिक श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से भगवान का प्रसाद प्राप्त कर सकें.

 *मनोकामना पत्थर रहेगा विशेष आकर्षण*

महासचिव मंटू अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप अत्यंत आकर्षक रूप से सजाया गया है. श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) स्थापित किया गया है, जिसके प्रति भक्तों में विशेष आस्था देखी जा रही है. मान्यता है कि इस पवित्र पत्थर पर भक्त अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त करते हैं, जो भगवान वेंकटेश्वर तक पहुँचती हैं. साथ ही दर्शानार्थियों को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी प्रदान किया जाएगा.

प्रायोजन एवं मार्गदर्शन

अन्न प्रसादम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय मित्तल एवं उनकी धर्मपरायण पत्नी प्रीति अग्रवाल हैं. संपूर्ण आयोजन का संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है.

राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों का होगा आगमन

इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लेने हेतु अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल सपरिवार राँची से पधार रहे हैं. वहीं अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल का आगमन दुर्ग (छत्तीसगढ़) से हो रहा है. जमशेदपुर से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

युद्ध स्तर पर चल रही हैं तैयारियाँ

कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों हेतु आज प्रातः से ही मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ की गईं. टेंट, सजावट, सफाई, प्रचार सामग्री, रसोई व्यवस्था, बर्तन, गैस, चावल, सब्जी एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन समिति की समीक्षा बैठक भी आयोजित हुई। कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने हेतु फोटोग्राफी, बैनर एवं पुष्प सज्जा की तैयारियाँ भी अंतिम चरण में हैं.

विभिन्न संस्थाओं का मिल रहा सहयोग

आयोजन की सफल व्यवस्था हेतु विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है. राणी सती सत्संग समिति द्वारा प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी निभाई जाएगी. मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा ठंडे पानी एवं छाछ की व्यवस्था की जाएगी. आंध्रा समाज पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था संभालेगा.

भगवान वेंकटेश की प्रतिमा का होगा आगमन

मयूर संघी ने बताया कि आज सायंकाल सिदगोड़ा मंदिर से भगवान बालाजी की दिव्य प्रतिमा को भक्तिमय वातावरण एवं वैदिक विधि-विधान के साथ लाया जाएगा. फिर उसका पुष्प श्रृंगार होगा. वहीं रात्रि 7 बजे समाजसेवी सुनील जवानपुरिया की ओर से भगवान बालाजी को विशेष रूप से तरबूज का प्रसाद अर्पित किया जाएगा एवं तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा.

आयोजन की तैयारियों में संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, सन्नी संघी, विनोद शर्मा, हर्ष बाकरेवाल, लिपु शर्मा, अनिल रिंगसिया, अंकित अग्रवाल, कौशिक मोदी, प्रकाश बजाज, पीयूष गोयल, हेमंत अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करें.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट