केंदुझर जिला के उपजिलापाल द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कुल बोलानी में स्मार्ट बोर्ड युक्त क्लास का उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केंदुझर जिला के उपजिलापाल द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कुल बोलानी में स्मार्ट बोर्ड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल( रिपोर्ट – संजय सिन्हा ) : बड़बिल तहसील के बोलानी टाउनशिप क्षेत्र स्थित शिशु विद्या मंदिर विद्यालय मे तीन स्मार्ट बोर्ड युक्त क्लास का उद्घाटन  बीते मंगलवार को किया गया। आपको बता दे कि स्मार्ट बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लास आर्या स्टील प्लांट के सीएसआर योजना के तहत निर्माण की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे केंदुझर के उपजिलापाल उमाकांत परेडा उपस्थित रहे,विशिष्ट अतिथि के रुप मे बड़बिल तहसीलदार राकेश कुमार पंडा उपस्थित रहे। अतिथि के रूप मे  आर्या स्टील प्लांट के प्रवेश पांडे -वरिष्ठ महाप्रबंधक सुरज प्रसाद -सीटीओ, चैतन्य गिरी -महाप्रबंधक, अंबिका प्रसाद त्रिपाठी अधिकारी के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन कमिटी अध्यक्ष सह प्रधानाचार्य बनमाली महाकुड, सचिव -प्रशांत दास,उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : यूपी में राजकीय इंटर कॉलेज में 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के आरंभ मे विद्यालय आगमन पर मुख्य अतिथि, विषिष्ट अतिथियो का स्वागत किया गया।आमंत्रित अतिथियों ने विद्यालय के सभागार मे भारत माता के तसवीर के समीप दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात मुख्य अतिथि उमाकांत परेडा उपजिलापाल केंदुझर के हाथो स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया कार्यक्रम मे वक्ताओ ने कहा कि आर्या स्टील प्लांट प्रबंधक ने स्मार्ट बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लास का सौगात दिया जिससे पढ़नेवाले विद्यार्थियों को पठन पाठन मे और अधिक लाभ मिलेगा।कार्यक्रम का संचालन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अध्यापक स्वरूप चंद्र बारिक ने किया एवं अध्यापक  केशव चंद्र पात्रो ने सभी का धन्यवाद किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---