Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गोड़गोड़ा में NDA प्रत्याशी संध्या सिंह का जनसंपर्क अभियान, 23 फरवरी को कैमरा छाप पर मतदान की अपील

By Aditi Pandey

Published :

Follow
NDA candidate Sandhya Singh public relations campaign
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज मानगो के गोड़गोड़ा क्षेत्र में NDA समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद स्थापित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कुमकुम श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जनसंपर्क के दौरान संध्या सिंह ने जनता से आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान में क्रमांक 10 – कैमरा छाप चुनाव चिह्न पर वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा को उनकी प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

क्षेत्रवासियों ने भी जनसंपर्क के दौरान अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर संध्या सिंह ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम में निर्वाचित होने के बाद जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई परिवारों ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator