Dr Abhishek Child Care

NEET छात्रा मामला गरमाया, राबड़ी के आरोपों पर सम्राट चौधरी का पलटवार, 24 घंटे में कार्रवाई का दावा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
NEET student case heats up
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिहार में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आरोपों के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि विपक्ष के पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सामने लाया जाए, सरकार 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्ताव मंजूर, सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट पर उठाए सवाल

राबड़ी देवी ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे और कहा था कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार कार्रवाई में विश्वास रखती है और किसी भी तरह की लापरवाही या अपराध सामने आने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच एजेंसियां मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं और दोषी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई होगी।

इस बीच यह मामला अब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सियासी बहस का विषय बन गया है। विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है, जबकि सरकार जांच और कार्रवाई का भरोसा जता रही है। वहीं विधानपरिषद में भी विपक्ष ने कृषि रोडमैप में कथित गड़बड़ी और धान खरीद पर बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार से बोनस देने की मांग दोहराई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version