सोशल संवाद/ डेस्क; NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशी का पल है। रिजल्ट जारी होने के बाद सबकी निगाहे टॉपर लिस्ट पर है. लाखों छात्रों के बीच से टॉप करना किसी सपने से कम नहीं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बताया गया है कि किस छात्र ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं और किसे AIR-1 (All India Rank 1) मिला है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे NEET UG 2025 के टॉपर्स की पूरी डिटेल.
NEET UG टॉपर लिस्ट को आप neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर “Score Card” और “Topper List PDF” सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं. AIR-1 से लेकर टॉप 100 तक की रैंक, मार्क्स और राज्य की जानकारी उपलब्ध है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट यूजी रिजल्ट 2025 में राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली रैंक आई है. इसके अलावा इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने सेकेंड रैंक हासिल की है. NEET UG Topper List 2025 इस प्रकार है-
रैंक | नाम | पर्सेंटाइल | राज्य |
1 | महेश कुमार | 99.9999547 | राजस्थान |
2 | उत्कर्ष अवधिया | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
3 | कृषंग जोशी | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
4 | मृणाल किशोर झा | 99.9998189 | दिल्ली |
5 | अविका अग्रवाल | 99.9996832 | दिल्ली |
6 | जेनिल विनोदभाई भयानी | 99.9996832 | गुजरात |
7 | केशव मित्तल | 99.9996832 | पंजाब |
8 | झा भव्य चिराग | 99.9996379 | गुजरात |
9 | हर्ष केदावत | 99.9995474 | दिल्ली |
10 | आरव अग्रवाल | 99.9995474 | महाराष्ट्र |