सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा में आज दो परीक्षा केंद्र पर आयोजित हो रहे NEET UG -2026 परीक्षा का सफल एवं कदाचार रहित संचालन सुनिश्चित करने के तदर्थ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में संचालित परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा मौजूद अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए ओएमआर शीट पर मांगी जा रही सभी जानकारियों को सही से अंकित करने हेतु संसूचित किया गया।

यह भी पढे ; चक्रधरपुर स्टेशन पर चाइल्ड हेल्पलाइन निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षा व तस्करी रोकने के निर्देश दिए गए

निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केंद्र पर संधारित व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति सहित सीसीटीवी का क्रियान्वयन, मेडिकल टीम की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था आदि बिंदुओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा परीक्षा केंद्र पर मौजूद दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने कर्तव्य पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया।
उक्त मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 480 में से 459 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरे परीक्षा केंद्र सीएम उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल, परीक्षा केंद्र पर कुल 125 अभ्यर्थियों में से 122 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।










