सोशल संवाद / डेस्क : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढे : परीक्षा सुरक्षा पर संसद की सख्ती: NTA और CBSE से पूछे गए बड़े सवाल, OSM सिस्टम भी जांच के घेरे में
NTA के अनुसार, उम्मीदवार Application Number और Date of Birth/Password की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और व्यक्तिगत विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- NEET UG 2026 Re-Examination Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
- लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
21 जून को होगी री-एग्जाम
NTA ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस बार परीक्षार्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा और रफ वर्क के लिए अधिक जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
पुराना एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य
NTA ने कहा है कि 3 मई 2026 की परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड री-एग्जाम में मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।
तकनीकी दिक्कतों की शिकायत
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कुछ छात्रों ने वेबसाइट पर धीमी गति और डाउनलोड में परेशानी की शिकायत की है। NTA ने कहा है कि तकनीकी समस्याओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं और उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है।
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।









