NEET UG पेपर लीक : जांच के केंद्र में झारखंड
सोशल संवाद / डेस्क : NEET पेपर लीक मामले में CBI अब झारखंड को केंद्र बनाकर जांच आगे बढ़ाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज व जमालुद्दीन और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को रिमांड पर लेकर सीबीआइ पूछताछ कर रही है। इस दौरान जांच एजेंसी को झारखंड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम झारखंड में संजीव मुखिया, रॉकी व अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, झारखंड में इस मामले से जुड़े अभ्यर्थियों की भी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े : अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण आज 8 जुलाई से
सूत्र बताते हैं कि रिमांड पर लिये गये आरोपियों से बारी-बारी से नीट पेपर लीक के मास्टर माइंड, पैसे के लेन-देन, अभ्यर्थियों की सही संख्या, फरार संजीव मुखिया और रॉकी, पेपर के लिए निर्धारित रकम सहित अन्य चीजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इन सभी को आमने-सामने बैठा करके क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया है। इस दौरान पेपर लीक से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आये हैं। इन सभी की तलाशी की जा रही है।
सोशल संवाद /सरायकेला : भाजपा नेता बास्को बेसरा के बड़े पुत्र अग्नि बेसरा (25) की…
सोशल संवाद / रांची : रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल…
सोशल संवाद/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक प्रयास रंग…
सोशल संवाद/डेस्क : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च को मॉडल्स ने बर्फ के बीच…
सोशल संवाद/डेस्क : होली साल में एक बार पड़ती है, जुमे की नमाज तो हर…
सोशल संवाद/डेस्क : साकची गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग के दौरान एस आई सुजय दोदरे के…