Advertisement 2

NEET UG पेपर लीक : जांच के केंद्र में झारखंड, अभ्यर्थियों पर दबिश की तैयारी में CBI

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
NEET UG पेपर लीक : जांच के केंद्र में झारखंड
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : NEET पेपर लीक मामले में CBI अब झारखंड को केंद्र बनाकर जांच आगे बढ़ाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज व जमालुद्दीन और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को रिमांड पर लेकर सीबीआइ पूछताछ कर रही है। इस दौरान जांच एजेंसी को झारखंड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम झारखंड में संजीव मुखिया, रॉकी व अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, झारखंड में इस मामले से जुड़े अभ्यर्थियों की भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े : अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण आज 8 जुलाई से

सूत्र बताते हैं कि रिमांड पर लिये गये आरोपियों से बारी-बारी से नीट पेपर लीक के मास्टर माइंड, पैसे के लेन-देन, अभ्यर्थियों की सही संख्या, फरार संजीव मुखिया और रॉकी, पेपर के लिए निर्धारित रकम सहित अन्य चीजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इन सभी को आमने-सामने बैठा करके क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया है। इस दौरान पेपर लीक से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आये हैं। इन सभी की तलाशी की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version