सोशल संवाद/डेस्क: NEET UG Counselling 2025 में शामिल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 8 अक्टूबर 2025 को Round 3 Seat Allotment Result जारी करने जा रही है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: GATE 2026: आवेदन की तारीख फिर बढ़ी! अब आज रात 7 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन
इस राउंड का रिजल्ट जारी होने के बाद, चयनित छात्रों को 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं कॉलेज द्वारा उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया 18 और 19 अक्टूबर को पूरी की जाएगी।
रिजल्ट ऐसे करें चेक:
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- NEET UG Round 3 Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- रिजल्ट PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
इस राउंड में कितनी नई सीटें जोड़ी गईं?
MCC ने इस तीसरे राउंड में कुल 139 नई सीटें जोड़ी हैं:
दिल्ली में 42, गुजरात में 25, हरियाणा में 15, महाराष्ट्र में 25, पंजाब में 25 और उत्तर प्रदेश में 7 सीटें शामिल हैं।
सीट मैट्रिक्स के अनुसार, 4,821 सीटें Explicit Vacancy Category में और 10,737 सीटें Virtual Vacancy Category में उपलब्ध हैं।
MCC ने साफ कर दिया है कि जो उम्मीदवार इस राउंड में हिस्सा नहीं लेंगे, उनकी फीस जब्त (forfeit) कर ली जाएगी और वे आगे के राउंड्स में भाग नहीं ले पाएंगे। इसलिए योग्य छात्रों के लिए इस चरण में भाग लेना अनिवार्य है।
तीसरे राउंड के बाद Stray Vacancy Round का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर 2025 तक होगा। इसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक चलेगी।
यह राउंड NEET UG 2025 के लिए बेहद अहम है क्योंकि बड़ी संख्या में सीटें जोड़ी गई हैं। ऐसे में छात्रों को MCC की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए ताकि कोई भी अवसर हाथ से न निकल जाए।










