Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नेपाल जाने वालों के लिए बड़ी राहत: ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, जानें नए नियम

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
nepal-allows-new-rs-200-rs-500-indian-notes-
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: नेपाल यात्रा की योजना बना रहे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेपाल सरकार ने करीब एक दशक पुराने प्रतिबंध को हटाते हुए ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने 23 जुलाई 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। इस फैसले के बाद अब भारतीय और नेपाली नागरिक तय सीमा के भीतर ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोट आसानी से नेपाल ले जा सकेंगे।

यह भी पढ़े : IndiGo Flight Technical Issue: भुवनेश्वर जाने वाले यात्री डेढ़ घंटे तक रहे परेशान, विमान में आई तकनीकी खराबी

केवल नए ₹200 और ₹500 के नोट होंगे मान्य

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

नेपाल राष्ट्र बैंक के नए नियमों के अनुसार, यह अनुमति केवल 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोटों पर लागू होगी। वहीं, नोटबंदी से पहले के ₹500 और ₹1,000 के पुराने भारतीय नोट पहले की तरह नेपाल में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

एक व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 ही ले जा सकेगा

नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों और नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों के लिए भारतीय मुद्रा ले जाने की सीमा भी तय की गई है। नए नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक की भारतीय मुद्रा ही नेपाल ले जा सकता है। इसी तरह नेपाल से भारत लौटते समय भी इतनी ही राशि लाई जा सकती है। हालांकि, नेपाल से किसी तीसरे देश में भारतीय मुद्रा ले जाना अब भी पूरी तरह गैरकानूनी रहेगा।

विदेशी मुद्रा को लेकर भी जारी हुई नई गाइडलाइन

नेपाल राष्ट्र बैंक ने विदेशी मुद्रा से जुड़े नियम भी स्पष्ट किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, नेपाली नागरिक और विदेशी यात्री 5,000 अमेरिकी डॉलर (या उसके बराबर विदेशी मुद्रा) तक बिना किसी कस्टम घोषणा (Custom Declaration) के नेपाल ला सकते हैं। यदि किसी यात्री के पास इससे अधिक विदेशी मुद्रा या निर्धारित सीमा से ज्यादा नकदी है, तो उसे नेपाल के कस्टम विभाग के पास लिखित घोषणा करना अनिवार्य होगा।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

इस फैसले से नेपाल घूमने, व्यापार, धार्मिक यात्रा या अन्य कार्यों के लिए जाने वाले भारतीयों को काफी राहत मिलेगी। लंबे समय से भारतीय यात्रियों को नेपाल में नए ₹200 और ₹500 के नोटों के उपयोग को लेकर असमंजस का सामना करना पड़ता था। अब नई व्यवस्था लागू होने से यात्रा और लेनदेन दोनों पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator