Advertisement 2

जमशेदपुर के गदरा एवं चाकुलिया में खुलेंगे नए स्वास्थ्य उप केंद्र

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर के गदरा एवं चाकुलिया में खुलेंगे नए स्वास्थ्य उप केंद्र
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में दो और स्वास्थ्य उपकेन्द्र खुलेंगे। इनमें से एक जमशेदपुर प्रखंड के गदरा और दूसरा चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा में खुलेगा। इन दोनों स्वास्थ्य उप केन्द्रों के निर्माण का काम जिला प्रशासन ने जिला परिषद को सौंपा है। इसके आलोक में उसने टेंडर जारी कर दिया है।

यह भी पढे : टाटा स्टीलः कंपनी की सीपीओ 22 जून को आयेंगी शहर, वेज रिवीजन पर हो जाएगा समझौता

इन दोनों स्वास्थ्य उप केन्द्रों के निर्माण पर कुल एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत आएगी। इस प्रकार एक उपकेन्द्र की लागत 55 लाख रुपए होगी। दोनों जगहों पर निर्माण के लिए सरकारी जमीन चिह्नित की जा चुकी है।

निविदा शर्तों के अनुसार 22 जून को ऑनलाइन टेंडर का प्रकाशन होगा। 27 जून तक निविदा प्रपत्र जमा किये जा सकेंगे जबकि 29 को एक बजे जिला परिषद कार्यालय में इसे खोला जाएगा। टेंडर फाइनल होने और एकरारनामा हो जाने के बाद छह महीने में निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिले में 242 स्वास्थ्य उपकेन्द्र हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे निचली इकाई होती है। फिलहाल अधिकांश उपकेंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र में गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल होती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version