---Advertisement---

New Zealand ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, फिन एलन के तूफानी शतक से फाइनल में एंट्री

By Aditi Pandey

Published :

Follow
New Zealand beat South Africa by 9 wickets

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में New Zealand ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, फिन एलन के तूफानी शतक से फाइनल में एंट्रीने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दे दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 169 रन का स्कोर बनाया। टीम को उम्मीद थी कि यह स्कोर मुकाबले को रोमांचक बनाएगा, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए मैच का रुख पलट दिया।

यह भी पढ़ें: Arjun Tendulkar की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी समारोह में जुटे क्रिकेट और बिजनेस जगत के दिग्गज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 12.5 ओवर में 173 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे सलामी बल्लेबाज फिन एलन, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोककर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। एलन के साथ टिम सिफर्ट ने भी शानदार साथ निभाया और 33 गेंदों में 58 रन की तेज पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में अफ्रीका ने हर बार जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड ने इतिहास बदल दिया और अजेय चल रही साउथ अफ्रीकी टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मैच के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने हार की वजहों पर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि टीम ने पिच को सही तरह से नहीं पढ़ा। उनके मुताबिक शुरुआत में गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी, कुछ गेंदें रुक रही थीं और कुछ नीचे रह रही थीं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए दबाव बनाया, जिसकी वजह से टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई।

मार्करम ने कहा कि 170 रन तक पहुंचना टीम के लिए एक अच्छा प्रयास था और हाफ टाइम तक उन्हें उम्मीद थी कि मुकाबला बराबरी का रहेगा। लेकिन पावरप्ले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जिस तरह आक्रामक बल्लेबाजी की, उसने मैच पूरी तरह एकतरफा बना दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जब कोई बल्लेबाज इतनी विस्फोटक पारी खेलता है तो फील्डिंग टीम के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

मार्करम ने यह भी माना कि शायद टीम को जल्दी अपनी रणनीति बदलनी चाहिए थी और 190 के आसपास का स्कोर बनाने की कोशिश करनी चाहिए थी। हालांकि अब टीम इस हार से सबक लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पहले इस हार से उबरने का समय दिया जाएगा, उसके बाद टीम मिलकर पूरे मैच का विश्लेषण करेगी।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक बड़ा मैच था और टीम ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने माना कि 170 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण हो सकता था, लेकिन पावरप्ले में मिली तेज शुरुआत ने जीत का रास्ता आसान बना दिया। अब न्यूजीलैंड की नजरें 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर टिकी हैं। टीम के पास इतिहास रचने और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---