चांडिल एनएच-33 का अधूरा सड़क निर्माण, बारिश में जलजमाव से लग रहे जाम से लोग परेशान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
NH-33 Incomplete Construction

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/NH-33 Incomplete Construction: चांडिल प्रखंड के एनएच-33 गोलचक्कर क्षेत्र में अधूरा सड़क निर्माण अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। लगातार हो रही बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है। जलजमाव के कारण जाम की समस्या कई गुना बढ़ गई है। बता दें बीते रविवार को हालातइतनी बिगड़ गई कि पाटा टोल प्लाजा से लेकर पुराने चौराहे तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। यात्रियों को घंटों सड़क पर फंसे रहने की परेशानी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ताओं ने गुरु जी और रामदास को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Sunrise Enclave

NH-33 Incomplete Construction: स्थानीय लोगों की दिक्कतें:

  • स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
  • नौकरीपेशा लोग समय पर दफ्तर नहीं पहुँच पा रहे
  • बीमारों को अस्पताल ले जाना मुश्किल

लोगों का आरोप

लोगों का आरोप है कि रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधूरा छोड़ा गया यह प्रोजेक्ट और प्रशासन की लापरवाही ही मौजूदा स्थिति की जिम्मेदार है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल एनएच-33 की यह समस्या आम जनता के लिए गंभीर सिरदर्द बन गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---