Dr Abhishek Child Care

पश्चिमी सिंहभूम में खुलेगा NIELIT कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, युवाओं को मिलेगा डिजिटल स्किल और रोजगार का अवसर

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिमी सिंहभूम में खुलेगा NIELIT कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, युवाओं को मिलेगा डिजिटल स्किल और रोजगार का अवसर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला समाहरणालय परिसर में जल्द ही NIELIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) और NIELIT के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह भी पढे : Petrol Diesel News: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों तक पेट्रोल पंपों से थोक खरीद पर रोक

इस अवसर पर उपायुक्त एवं DeGS के अध्यक्ष मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा तथा NIELIT के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन कुमार पुरी मौजूद रहे।

युवाओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान युवाओं के लिए बेहद आवश्यक हो गया है। जिले में NIELIT प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने से विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा देगा और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डिजिटल साक्षरता और स्किल डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से विभिन्न कंप्यूटर कोर्स, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग संचालित की जाएंगी। इससे युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें आधुनिक तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।

जिले के विद्यार्थियों और नौकरी अभ्यर्थियों को होगा लाभ

NIELIT केंद्र शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों, बेरोजगार युवाओं और सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एम. अपर्णा कुमारी, सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष जांगिड़, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साकिब सलाम खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version