सोशल संवाद/जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में इस वर्ष बीटेक पाठ्यक्रमों की सभी सीटों पर नामांकन हो गया है। संस्थान में बीटेक की सभी सीटें भर चुकी हैं। वहीं, एमटेक पाठ्यक्रमों में सभी सीटों पर दाखिला नहीं हो सका। विभिन्न ब्रांचों में एमटेक की कुल 460 सीटों में से 79 सीटें रिक्त रह गई हैं। यह कुल सीटों का करीब 17 प्रतिशत है।

यह भी पढे : सीजीएल परीक्षा : अभय ने खोले कई राज, 20 अभ्यर्थियों से सीआईडी कर रही पूछताछ
संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एमटेक में सबसे अधिक 13 सीटें स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में खाली हैं। जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग में 10, थर्मल इंजीनियरिंग में आठ, ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में सात, वॉटर रिसोर्सेज इंजीनियरिंग में पांच और कर्रोजन साइंस एंड कोटिंग टेक्नोलॉजी में पांच सीटें रिक्त हैं।
कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दो, कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंजीनियरिंग में एक, पावर सिस्टम्स इंजीनियरिंग में दो, एनर्जी सिस्टम्स इंजीनियरिंग में तीन, मशीन डिजाइन में तीन सीटें खाली हैं। इंडस्ट्रियल मेटलर्जी में पांच, मटेरियल्स टेक्नोलॉजी में पांच, ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट में पांच और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में पांच सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए संस्थान प्रशासन ने विद्यार्थियों को एक बार फिर नामांकन का अवसर दिया है।
एनआईटी में नए बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में सोमवार को स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर (टीएसजी बिल्डिंग) में 2026 बैच के नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे संस्थान में नए छात्रों की शैक्षणिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, डीन, विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।









