सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेता नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पूरे संगठन के लिए गर्व, विश्वास और नई ऊर्जा का क्षण है। यह चयन केवल एक पद नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, परिश्रम और समर्पण की विजय है।

यह भी पढे : झारखंड सरकार और टाटा के बीच बड़ी डील, ग्रीन स्टील पर होगा 11 हजार करोड़ का निवेश
उक्त बातें भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। काले ने कहा कि नितिन नवीन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जिस प्रकार जिया है, वही आज उन्हें इस गौरवपूर्ण दायित्व तक लेकर आया है। उनका निर्विरोध चयन इस बात का प्रमाण है कि पार्टी का प्रत्येक वर्ग उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास करता है।
उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का जीवन संघर्ष, सादगी और सतत परिश्रम की प्रेरणादायक मिसाल है। मुझ जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
अमरप्रीत सिंह काले ने नितिन नवीन को हृदय से बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि यह क्षण प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का है।










