---Advertisement---

दहेज हत्या केस में सबूत नहीं मिले, सोनू कुशवाहा बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: दहेज हत्या मामले में आरोपित सोनू कुशवाहा को परिस्थिति जनक साक्ष्य के अभाव में जमशेदपुर की एक अदालत ने बरी कर दिया है। 4 सितंबर 2021 को संदिग्ध परिस्थितियों में सुषमा कुशवाहा की मौत हो गई थी। सुषमा के पिता एवं ग़दड़ा गोविंदपुर निवासी राज नारायण कुशवाहा के अनुसार दिसंबर 2020 में बेटी की शादी की थी।

ये भी पढे : बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन जरूरी सरयू राय, फायर सेफ्टी पर दिया जोर

बेटी को उसके पति, ससुर-सास, ननद और देवर प्रताड़ित करते थे। पिता राज नारायण ने दामाद पर आरोप लगाया था कि उसने बेटी की हत्या दहेज के लिए कर दी है। सूचक रामनारायण कुशवाहा दिनांक 5 सितंबर 2021 को सोनारी थाना में मुकदमा कराया गया था

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंजू कुमारी के न्यायालय में ससुर ने प्रति परीक्षण में स्वीकार किया कि मृत्यु के समय दामाद दिल्ली में था। उसने नहीं देखा की बेटी को जहर किसने दिया था। प्राथमिक मुन्ना तिवारी ने लिखी थी और उसने केवल हस्ताक्षर कर दिया था।

न्यायालय में आरोपी एवं उसके परिवार के सदस्यों का बचाव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, शिव शंकर प्रसाद, बबिता जैन के द्वारा न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखी गई

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version