---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे के मद्देनजर जमशेदपुर व आस-पास के इलाके में नो फ्लाई जोन घोषित

By Aditi Pandey

Published :

Follow
no-fly zone in Jamshedpur as president is coming राष्ट्रपति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। जिला प्रशासन ने उनके जमशेदपुर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान जमशेदपुर और आसपास के इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। नो फ्लाई जोन से संबंधित आदेश एसडीएम चंद्रजीत सिंह ने सोमवार शाम को जारी किया।

यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता बड़बिल नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 में फैला कचरा

इस दौरान कोई भी क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ा सकता। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग पर भी रोक रहेगी। अन्य किसी भी तरह की उड़ान इलाके में प्रतिबंधित रहेगी। ऐसा राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर किया गया है। नो फ्लाई जोन का यह आदेश धालभूम सब डिवीजन के सभी थाना क्षेत्र में लागू रहेगा। इसके तहत, जमशेदपुर के शहरी थाना क्षेत्रों के अलावा पटमदा, बोड़ाम और पोटका थाना क्षेत्र भी आते हैं।

इसके अलावा, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने करनडीह में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एयरपोर्ट से करनडीह कार्यक्रम स्थल तक जाने के मार्ग में जहां सड़क संकरी है और अतिक्रमण है। वहां अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सोमवार को भी करनडीह के इलाके में सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। ताकि वाहनों का आगमन सुचारू रूप से किया जा सके। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर साउंड सिस्टम और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी की जा रही है। रूट लाइन की सघन निगरानी भी हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version