---Advertisement---

होली को लेकर अधिकांश ट्रेनों में नो रूम आरक्षण काउंटर पर हर दिन लग रही लोगों की भीड़

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : होली को लेकर अधिकांश ट्रेनों में अब नो रूम की स्थिति हो गयी है. बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं है. होली में देर होने के बावजूद अभी से ही टिकटों को लेकर मारामारी है. लोग टिकट काउंटर पर आने लगे हैं. कई लोग ऑनलाइन लगातार ट्रायल कर रहे हैं कि किसी तरह उनको कंफर्म टिकट मिल जाये. बिहार के अलावा यूपी जाने वाली गाड़ियों में भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढे : मार्च से बदल जायेगी जेएनएसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, निकला टेंडर

बिहार के प्रमुख शहर जैसे पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जाने वाली नियमित ट्रेनों में भी सीटों की उपलब्धता नहीं है. इस वर्ष होली चार मार्च को है. ऐसे में एक से तीन मार्च की अधिकतर ट्रेनों में रिग्रेट और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है. टाटानगर से बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में टाटा बक्सर एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और टाटा-थावे एक्सप्रेस में स्लीपर व थर्ड एसी में सीटें पूरी तरह से फुल हो चुकी है. वहीं नयी टिकट की बुकिंग नहीं हो पा रही है और ऑनलाइन टिकट लेने वालों को रिग्रेट का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयरकार और एक्जीक्यूटिव चेयरकार में सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन एसी चेयरकार का टाटानगर से पटना तक का किराया 1685 रुपये और एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3055 रुपये है, जो मध्यम वर्गीय परिवार के लिए संभव नहीं है. नयी दिल्ली जाने वाले लोगों को भी मायूसी हाथ लग रही है. उत्कल एक्सप्रेस में एक व दो मार्च की स्लीपर में नो रूम व थर्ड एसी इकॉनोमी में क्रमशः 19 व 27 वेटिंग हैं. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक मार्च को स्लीपर में 90 वेटिंग व दो मार्च को सीट नही है. टाटा-जम्मूतवी में स्लीपर में एक, दो व तीन मार्च को नो रूम है. इसके अलावा नीलांचल एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है. टाटा-पटना वंदेभारत ट्रेन में चेयर कार 338, एसी चेयर कार 335 उपलब्ध है. वहीं टाटा बक्सर के वे 57 से 28 तक अलग-अलग श्रेणी में टिकटें है. साउथ बिहार में रिग्रेट है.

टाटानगर से चलाएंगे 18 स्पेशल ट्रेनें

जमशेदपुर : होली के मद्देनज़र भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. टाटानगर से घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 22 फरवरी से 2 अप्रैल तक कुल 18 विशेष ट्रेनें चलायी जायेंगी. इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराना और सफर को आरामदायक बनाना है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये ट्रेनें दुर्ग, विशाखापट्टनम, पुरी, ऋषिकेश, चेन्नई और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलायी जा रही हैं.

अधिकांश ट्रेनें सप्ताह में एक या दो दिन संचालित होंगी और चार से नौ फेरे लगायेंगी, इसलिए यात्रियों को पहले से टिकट बुक करने की सलाह दी गयी हैं. दुर्ग-हटिया स्पेशल 26 फरवरी से 31 मार्च तक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि हटिया-दुर्ग 27 फरवरी से 1 अप्रैल तक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. ओडिशा और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए यह उपयोगी रहेगी. इसके अलावा शालीमार-पुरी, सांतरागाछी-योग नगरी ऋषिकेश, सांतरागाछी-इलाहाबाद, शालीमार-मद्रास तथा सांतरागाछी-दीघा मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें चलेंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version