Advertisement 2

नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा ट्रस्ट बोर्ड में शामिल: सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बने

By Muskan Thakur

Published :

Follow
नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा ट्रस्ट बोर्ड में शामिल: सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बने
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टाटा ट्रस्ट्स ने चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा (33 साल) को अपने फ्लैगशिप सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के बोर्ड में शामिल किया है। ये नियुक्ति 12 नवंबर से प्रभावी हो गई और 3 साल के लिए है। बोर्ड ने नेविल की इस नियुक्ति को एकमत से मंजूरी दी है।

ये भी पढे : सदर बाजार व्यापारियों ने लाल किला ब्लास्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ हैं

साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन इमेरिटस वेणु श्रीनिवासन को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) का ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन फिर से बनाया गया है। वहीं टाटा ग्रुप के अनुभवी व्यक्ति भास्कर भट को भी बोर्ड में जगह मिली है। इन दोनों की नियुक्ति भी 3 साल के लिए है और 12 नवंबर 2025 से प्रभावी हो गई है। अब SDTT बोर्ड में 7 ट्रस्टी हो गए हैं।

नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे हैं नेविल

नेविल टाटा नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे हैं। वो पहले से छोटे टाटा ट्रस्ट्स जैसे JRD टाटा ट्रस्ट, RD टाटा ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल हैं। टाटा ट्रस्ट्स ने स्टेटमेंट में कहा कि SDTT बोर्ड ने नेविल की नियुक्ति को एकमत से अप्रूव किया।

भास्कर भट भी टाइटन में नोएल के साथ काम कर चुके हैं, उन्हें भी 3 साल के लिए शामिल किया गया। नोएल टाटा ही SDTT के परमानेंट ट्रस्टी हैं।

पब्लिक इवेंट्स में कम दिखते हैं नेविल

नेविल मीडिया से दूर रहते हैं, टाटा ग्रुप के पब्लिक इवेंट्स में कम दिखते हैं लेकिन लीडरशिप समिट में रेगुलर आते हैं। नेविल ट्रेंट (जो उनकी दादी सिमोन टाटा ने शुरू किया) से भी जुड़े हैं। लंदन के बेज बिजनेस स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। उनकी शादी मानसी टाटा से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस चेयरपर्सन हैं।

कपल के दो बच्चे हैं- जमशेद और टियाना टाटा। नेविल की बड़ी बहनें लिया टाटा (40) इंडियन होटल्स (ताज) में काम करती हैं और माया टाटा (37) टाटा डिजिटल का काम संभालती हैं। दोनों छोटे ट्रस्ट्स के बोर्ड में भी शामिल हैं। वहीं नोएल के सौतेले भाई जिमी टाटा 30 साल से ज्यादा सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version