Dr Abhishek Child Care

नोनिया समाज ने किया सरयू राय का समर्थन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
नोनिया समाज ने किया सरयू राय का समर्थन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  झारखंड राज्य नोनिया समाज ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय को अपना समर्थन घोषित किया है. यहां माइकल जॉन सभागार में इस आशय की घोषणा की गई. नोनिया समाज के झारखंड के अध्यक्ष .ने यह घोषणा की.

यह भी पढ़े : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हाईटेक कमल रथ से भाजपा ने शरू किया चुनावी प्रचार अभियान, विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा- भाजपा ही कर सकती है जमशेदपुर का विकास

इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने कहा कि वह नोनिया समाज के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी की सरकार नीतीश कुमार जी के समर्थन से चल रही है तो बिहार में नीतीश कुमार जी की सरकार भाजपा-लोजपा के समर्थन से. यही एनडीए की खूबसूरती है.

राय ने कहा कि जितने भी कार्यकर्ता हैं, वो अब क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हो जाएं. विधानसभा के हर क्षेत्र में जाएं और लोगों को जागरुक करें. बूथ स्तर पर अब गंभीरता के साथ काम करने का वक्त आ गया है.

राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जैसे आज नोनिया समाज ने हमारा समर्थन किया है, वैसा ही आने वाले दिनों में अन्य समाज के लोग भी समर्थन करेंगे. उन्होंने नोनिया समाज के प्रति आभार व्यक्त किया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version