Original Image Auto Slider
Dr. Abhishek Child Care Advertisement

Nora Fatehi ने ‘सरके चुनर’ विवाद से बनाई दूरी, बोलीं- 3 साल पुराना शूट, नहीं थी जानकारी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ का गाना ‘सरके चुनर’ इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरा हुआ है। रिलीज के कुछ ही समय बाद इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं, जिसके बाद मेकर्स ने इसे सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया। इस पूरे विवाद के बीच अब एक्ट्रेस नोरा फतेही का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद को इस मामले से पूरी तरह अलग बताया है।

ये भी पढे : Disha Patani के नाम पर छेड़े गए Talwiinder, स्टेज पर बोले ‘सुधर जाओ’

Nora Fatehi ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए साफ किया कि वह इस गाने का समर्थन नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के कारण ही गाने को हटाया गया, जिसके लिए उन्होंने दर्शकों का आभार भी जताया। नोरा का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि कोई भी यह समझे कि वह इस तरह के कंटेंट से जुड़ी हुई हैं।

एक्ट्रेस ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि इस गाने को आगे शेयर न करें, क्योंकि इससे इसे और अधिक प्लेटफॉर्म मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इस विवाद का इस्तेमाल उनके चरित्र पर सवाल उठाने के लिए कर रहे हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

नोरा ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें इस गाने के हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि यह शूट करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में किया गया था और उन्होंने इस गाने के हिंदी रूपांतरण के लिए न तो कोई परफॉर्मेंस दी और न ही उनकी अनुमति ली गई। ऐसे में उनका नाम इस विवाद से जोड़ना गलत है।

वहीं, इस गाने के गीतकार रकीब आलम ने भी विवाद के बाद खुद को इससे अलग कर लिया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह गीत अपनी इच्छा से नहीं लिखा था, बल्कि निर्देशक के कहने पर कन्नड़ गाने का शब्दशः अनुवाद किया गया था। इस गाने को साउथ की लोकप्रिय सिंगर मंगली ने गाया है, जिन्होंने इसी गाने से हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, उनका यह डेब्यू गाना रिलीज होते ही विवादों में फंस गया।

फिलहाल, ‘सरके चुनर’ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ जहां गाने को प्लेटफॉर्म से हटाया जा चुका है, वहीं दूसरी ओर इस पर बहस जारी है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर कंटेंट की जिम्मेदारी और कलाकारों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version