सोशल संवाद/डेस्क: फुटबॉल का फीफा विश्व कप 2026 धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है, इसके साथ-साथ दुनिया में ‘फुटबॉल फीवर’ भी तेजी से फैल रहा है। अब यह खबर फुटबॉल प्रेमियों को और रोमांचित कर देगी। बॉलीवुड में अपने’ आइटम नंबर’ से तहलका मचा चुकीं नोरा फतेही के साथ ही हॉलीवुड की मशहूर गायिका कैटी पैरी सहित दुनिया के कई सितारे उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरेंगे। टूर्नामेंट के सभी मेजबान देशों में पहले मैच से पूर्व उद्घाटन समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: छात्रवृत्ति वितरण को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने की है पहल
कनाडा में संगीतमय समारोह टोरंटो में शुक्रवार 12 जून को मैच से 90 मिनट पहले होगा। यहां के शुरुआती मैच में कनाडा का मुकाबला बोस्निया और हर्जेगोविना से होगा। इसमें नोरा फतेही के साथ अन्य सितारे अपनी प्रस्तुतियों से समां बाधेंगे। इनमें माइकल बबल, अलानीस मोरिसेत्ते, अलेसिया सारा भी समारोह में चार चांद लगाएंगे।
सितारे बिखेरेंगे चमक :
कैटी पैरी लॉस एंजिलिस में 12 जून को अमेरिका और परागुए के बीच होने वाले मैच से पहले समारोह में जलवा बिखेरेंगी। समारोह में अलानीस मोरिसेत्ते, अलेसिया सारा, एलयाना, जेस्सी रयेज, माइकल बबल, संजोय, वेजेड्रीम, विलियम प्रिंस और अन्य वैश्किक संगीत सितारे इस समारोह को जीवंत बनाने में मदद करेंगे। मैक्सिको में होने वाले 11 जून को होने वाले समारोह में माना, अलेजांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा और टायला देश की सांस्कृतिक विरासत पेश करेंगे।
कनाडा की पहचान: फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा, टोरंटो में होने वाला उद्घाटन समारोह कनाडा की पहचान और फीफा विश्व कप 2026 से जुड़ी ऊर्जा का एक सशक्त प्रतिबिंब होगा। संगीत, संस्कृति और अविरणीय प्रदर्शनों से हम दुनिया का स्वागत ऐसे उत्सव के साथ करेंगे जो विशिष्ट रूप से कनाडाई रंग में रंगा होगा।
इस समारोह के जरिये करीब एक महीने चलने वाले टूर्नामेंट के लिए लोगों और उनके साझा उत्साह से भरा एक स्वागत का माहौल बनेगा। इसके लिए मैच शुरू होने से चार घंटे पहले गेट खुल जाएंगे जहां विशेष गतिविधियों, पुरस्कारों और मैच से पहले के मनोरंजन सहित बहुत सारे यादगार अनुभव होंगे।
पहला विश्व कप मैचः टूनमिंट का उद्घाटन मैच कनाडाई पुरुष राष्ट्रीय टीम द्वारा अपनी धरती पर पहला विश्व कप मैच होगा और कनाडा में फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।









