Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

देश की सुरक्षा संप्रभुता से बढ़कर कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

By Riya Kumari

Published :

Follow
Nothing is more important than the security and sovereignty of the country
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  27 अप्रैल को पहलगाम के नृशंस हत्या मामले के जिम्मेदार जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और  हिजबुल मुजाहिदीन के पाक अधिकृत कश्मीरी एवं पाकिस्तान के नौ ट्रैनिंग केंद्र को ऑपरेशन सिंदूर द्वारा ध्वस्त कर भारतीय सेना ने अपने शौर्य एवं वीरता का परिचय दिया है। उनकी इस वीरता को देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के साथ ही औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के वकीलों का कोटि-कोटि प्रणाम है। अधिवक्ताओं ने इस मौके पर न्यायालय परिसर में तिरंगा लहराया और भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, जय हिंद सेना का नारा बारंबार लगाया।

यह भी पढ़े : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी बाजार टूटा:शुरुआती कारोबार में कराची-100 इंडेक्स 6% तक गिरा, अब थोड़ी रिकवरी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

भारतीय सेना विश्व की चौथी बड़ी शक्ति है और इसके रहते देश एवं देशवासियों का बाल बांका नहीं कर सकता है। सेना ने एक तरह से गारंटी दे दी है कि एक भी नारी के सिंदूर पर आंच आई तो पाकिस्तान नहीं बचेगा। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सहित सभी अधिवक्ताओं ने समवेत स्वर में कहा कि भारत अपनी आजादी के बाद से घरेलू एवं बाह्य आतंकवाद से जूझ रहा है और यहां राजपिता महात्मा गांधी एवं इंदिरा गांधी को अपनी शहादत देनी पड़ी। भारत कभी आतंकवाद को सह नहीं सकता है और आतंकवाद के संरक्षण दाता पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है।

बांग्लादेश के बाद भी उसने सबक नहीं लिया है और आज पाकिस्तान की भौगोलिक सीमा बदले जाने की जरूरत है। पूर्व लोक अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, देवेंद्र सिंह त्रिलोकी नाथ ओझा, रामजीत पांडेय, बबिता जैन मोहम्मद कासिम, श्रीकांत सिंह, कुलविंदर सिंह, पंकज सिंह राहुल राय, राहुल प्रसाद, संजीव सिंह, मलकीत सिंह सैनी, प्रकाश झा, राजू जी सुनील महतो रतन चक्रवर्ती अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator