सोशल संवाद / डेस्क: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर अब संकट गहराता दिख रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से इन सांसदों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
यह भी पढ़े : मानव-हाथी संघर्ष रोकने को बनाएं योजना : CM हेमंत सोरेन
यह कार्रवाई TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिका के बाद हुई है। TMC ने इन सांसदों पर पार्टी छोड़कर Nationalist Citizens Party of India (NCPI) से जुड़ने का आरोप लगाया है और संविधान की 10वीं अनुसूची यानी दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराने की मांग की है।
मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। कोर्ट ने भी इन 20 सांसदों से जवाब मांगा था। इसके बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से नोटिस जारी किया गया। अब सांसदों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा।









