सोशल संवाद / डेस्क : गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई तरह के मौसमी फल आना शुरू हो जाते हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल आम है। ऐसे में कुछ दुकानों पर आम मिलने लगे हैं। मैंगो लवर्स हर दिन आम खाना पसंद करते हैं, ऐसे में बाजार से लाए गए मीठे दिखने वाले आम, कई बार खट्टे और अधपके निकलते हैं। ऐसे में आपको मीठे-रसीले आमों की पहचान करने का बेस्ट तरीका जानना चाहिए।
मीठे आम खरीदने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें छू कर देखें। पके हुए आम काफी मुलायम होते है। ऐसे में हमेशा इन्हें छूकर चेक करें। हालांकि, ऐसा करते समय इस बात का भी ध्यानन रखें कि ये बहुत ज्यादा गूदेदार ना हो गया हो।
खुशबू से पहचानें
पके आम की खुशबी पूरी तरह से अलग होती है। ऐसे में आम की डंडी के पास से इसे सूंघकर देखें। बिना पके आम में कोई महक नहीं होती है, ऐसे में पके हुए आम की खुशबू पहचानी जा सकती है।
रंग से करें पहचान
गहरे पीले रंग के आम हमेशा मीठे नहीं होते हैं। आम पर लगा हल्का लाल रंग मीठे-पके आम की पहचान है। अगर आम पर हरा रंग है तो वह कच्चा हो सकता है।
गर्मियों में आम खाने के फायदे
गर्मियों में आम का सेवन लोकप्रिय रूप से किया जाता है। ये एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इस फल में फाइबर अधिक होता है। इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई जैसे (Mango Health Benefits) पोषक तत्व होते हैं। ये स्वादिष्ट फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. आम के फल (Mango) की कई किस्में होती हैं। इसमें दशहरी, लंगड़ा और चौसा आदि शामिल है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभ।
आम पाचन में मदद करता है
आम में कई गुण होते हैं। ये पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें पाचन एंजाइम होते हैं। आम में पानी और डायट्री फाइबर की अधिक मात्रा होती है। ये कब्ज और दस्त जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाता ह।
इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है
आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। आम में कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये इम्युनिटी को मजबूत करता है।