Original Image Auto Slider
Jwala Suzuki Advertisement
Dr. Abhishek Child Care Advertisement

वजन घटाने के लिए अब रोटी और चावल नहीं होंगे छोड़ने

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

वजन घटाने की जब भी बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में आता है कि डाइट से चावल या रोटी में से किसे हटाना चाहिए। किसको न खाने से शरीर की चर्बी जल्दी गलना शुरू होगी। तो चलिए आज हम आपके इस कंफ्यूजन को भी दूर कर देते हैं।  ताकि आप अपने बॉडी वेट को बैलेंस कर सकें और सही तथ्य को जान सकें जो आपको वेट लॉस करने में मदद करेगा।

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो रात में चावल खाएं। इससे आपका पाचन दुरुस्त रहता है।  इसके साथ ही रात में चावल खाने से आपके शरीर की ऊर्जा बनी रहती है। दरअसल, चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक रहता है, जिससे शरीर की एनर्जी बनी रहती है एक्सपर्ट कहते हैं कि वजन घटाने के लिए रोटी और चावल में से किसी को छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि सही अनुपात में खाने की आवश्यकता है।

इन दोनों में ही पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आप सप्ताह के चार दिन रोटी खाएं और दो दिन चावल।  इससे आपकी डाइट बैलेंस रहेगी और शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलेगा।  आप सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस खा सकती हैं।

वहीं, अगर आपको वजन घटाने की ज्यादा जल्दी है तो गेहूं की जगह आप मोटे अनाज जिसमें ज्वार, बाजरा, मक्का और रागी शामिल है, इनसे बनी रोटी खा सकते हैं।  इनमें पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर की मात्रा आपकी चर्बी को गलाने के साथ-साथ शरीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स को संतुलित करते हैं और इंसुलिन को बढ़ाते हैं।  तो अब आपको स्पष्ट हो गया होगा की रोटी और चावल किसी को छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि सही अनुपात में खाना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator