Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अब मंदिर के लिए भी हुआ ड्रेस कोड लागू इन शिव मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर जाने पर रोक

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तराखंड में मंदिरों के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। शरीर को पूरा ढके बिना मंदिरों में जाने पर रोक लगाई गई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सख्ती से ड्रेस कोड लागू करने की बात कही गई है। लड़कों, और लड़कियों के लिए सख्ती से ड्रेस कोड लागू करने का आदेश जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी मंदिरों में प्रवेश करने के लिए सख्ती से ड्रेस कोड लागू करना होगा।

महानिर्वाणी अखाड़े के तीन बड़े मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर जाने वाले लड़के और लड़कियां प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्ष मंदिर, ऋषिकेश के नीलकंठ और देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में इसे लागू किया जा रहा है। यह तीनों शिव मंदिर है। अखाड़े के श्रीमहंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा है कि जिनका शरीर 80 फीसदी तक ढका होगा,उन्हें ही मंदिरों में प्रवेश दिया जाएगा।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अब छोटे वस्त्र पहन कर आने वाली लड़के और लड़कियों को इन तीन मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलेगा। महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े इन मंदिरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है। दरअसल इन मंदिरों में कम कपड़े पहन कर आने वाली लड़कियों को पहले भी कई बार रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब विधिवत रूप से घोषणा की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator