Advertisement 2

अब राजधानी से भी महंगा होगा इस वंदे भारत का सफर….देने होंगे इतने रुपये

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : तिरुवनंतपुरम से कासरगोड़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इसकी शुरुआत करेंगे। हालांकि, एक अधिकारी ने बताया है कि यात्री इस ट्रेन की रफ्तार का मजा बुधवार से उठा पाएंगे। नई वंदे भारत की एंट्री से ही इस रूट पर दौड़ रही राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, त्रिवेंद्रम सेंट्रल से कासरगोड़ तक पहुंचने में वंदे भारत को 8 घंटे 5 मिनट का सम लगेगा और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2880 रुपये होगा। जबकि, राजधानी यह सफर 8 घंटे 59 मिनट में करती है, लेकिन उसका किराया 2770 रुपये है। कहा जा रहा है कि दोनों ही ट्रेनों का बेस फेयर एक जैसा ही है, लेकिन केटरिंग चार्ज के चलते यह अंतर आ सकता है।

एक ओर जहां वंदे भारत का बेस फेयर 2194 रुपये और केटरिंग चार्ज 434 रुपये है। वहीं, राजधानी के मामले में यह आंकड़ा क्रमश: 2269 रुपये और 245 रुपये है। हालांकि, जीएसटी, सुपरफास्ट और रिजर्वेशन चार्ज दोनों ही रेलगाड़ियों के बराबर है। इसके अलावा केटरिंग की सुविधा लेना भी यात्रियों के लिए वैकल्पिक है। एक अधिकारी का कहना है कि राजधानी में केवल डिनर सर्व किया जाता है। जबकि, वंदे भारत में यात्रियों के नाश्ते के साथ चाय और स्नैक्स भी मिलेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version