Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, *99# डायल कर करें पैसे का लेनदेन

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Now UPI payments can be made without internet
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: डिजिटल पेमेंट के दौर में UPI लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, लेकिन कई बार खराब नेटवर्क, इंटरनेट खत्म होने या स्मार्टफोन न होने की वजह से भुगतान में दिक्कत आ जाती है। ऐसे में अब राहत की खबर है, क्योंकि बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के भी UPI पेमेंट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में रेल फाटक पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार किशोरी की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने *99# नाम की एक खास USSD सुविधा शुरू की है। इस सेवा के जरिए सिर्फ मोबाइल नेटवर्क के सहारे UPI से जुड़े कई काम किए जा सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और की-पैड फोन से भी यह सुविधा काम करती है।

*99# डायल करने के बाद यूजर को भाषा चुननी होती है, फिर बैंक का नाम या IFSC कोड के शुरुआती अक्षर डालने होते हैं। इसके बाद पैसे भेजने, बैलेंस चेक करने या पैसे मंगवाने जैसे विकल्प मिलते हैं। अंत में UPI पिन डालते ही ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है।

यह सुविधा खास तौर पर ग्रामीण इलाकों, बुजुर्गों और कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है। NPCI के मुताबिक *99# के जरिए किया गया UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि हर भुगतान UPI पिन से ही किया जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator