Advertisement 2

अब गोल्ड पर मिलेगा ज्यादा लोन:1 लाख कीमत के सोने पर ₹85,000 तक कर्ज देंगे बैंक; RBI ने बदले नियम

By Riya Kumari

Published :

Follow
Now you will get more loan on gold
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है। इस फैसले से गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इस फैसले के बाद मुथूट फाइनेंस, मणपुरम फाइनेंस और IIFL फाइनेंस के शेयरों में 2% से 7% तक की तेजी देखी गई।

यह भी पढ़े : लोन सस्ते होंगे, RBI ने ब्याज दर 0.50% घटाई:20 साल में 20 लाख के लोन पर करीब ₹1.48 लाख का फायदा; समझें पूरा गणित

नए नियमों से मिलेगा ज्यादा गोल्ड लोन

अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपये तक लोन मिल सकेगा, पहले यह सीमा 75,000 रुपए थी। 2.5 लाख रुपए तक के छोटे गोल्ड लोन पर क्रेडिट अप्रेजल की जरूरत नहीं होगी, यानी कागजी कार्रवाई कम होगी और लोन जल्दी मिलेगा। इससे छोटे कर्जदार खासकर ग्रामीण और छोटे शहर वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए के लिए लोन लेना और आसान हो जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने RBI को सुझाव दिया था

इस पहले वित्त मंत्रालय ने RBI को सुझाव दिया था कि 2 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन को सख्त नियमों से छूट दी जाए, ताकि छोटे कर्जदारों को जल्दी लोन मिल सके।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, नए नियमों से गोल्ड लोन सेक्टर में पारदर्शिता और लचीलापन आएगा। फाइनल गाइडलाइंस सोमवार तक जारी हो जाएंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version