---Advertisement---

केरल में NTPC नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य आगाज, अर्जुन मुंडा का संदेश

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज सेक्रेड हार्ट कॉलेज, एर्नाकुलम (केरल) में आयोजित 3rd NTPC National Ranking Archery Tournament के भव्य उद्घाटन समारोह को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा जी ने संबोधित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम की आयोजन समिति के चेयरमैन एवं विधायक श्री टी.जे. विनोद जी, केरल तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोजन के.के. जी, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरीस पॉलोज़ उम्माचेरिल जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खेल प्रशासक, प्रशिक्षक एवं देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ये भी पढे :रांची न्यूज़: कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, DC ऑफिस में हाई अलर्ट; साइबर सेल जांच में जुटी

अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी भारत की प्राचीन खेल परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है और यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि ध्यान, धैर्य, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में आर्चरी की अपार संभावनाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेल के माध्यम से जीवन में सही दिशा देने के उद्देश्य से देशभर में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला है, जिसके परिणामस्वरूप भारत आज विश्व आर्चरी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा है। देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट और कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन कर रहा है। आर्चरी केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा भी देती है, जिससे युवा अपने जीवन में अनुशासन और सफलता की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में टीमवर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि केंद्र और राज्य सरकारें खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों से प्रतिभाओं को आगे लाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आये खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---