सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय कु. सिन्हा) : केंदुझर जिले के चंपुआ ब्लॉक अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय के गेट पर ताला लगा कर विरोध जताते हुऐ नारे लगाऐ। अभिभावकों का कहना है,कि बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता नही किया जा सकता है।
यह भी पढ़े : वैली व्यू स्कूल: कैरियर मेला से बच्चों ने जाना अपना भविष्य
जब स्कूल मे पयाप्त शिक्षक नही होगे तो बच्चों का पढ़ाई कैसे होगा।फिलहाल अभिभावकों की माँग है,कि इस विद्यालय मे अविलंब शिक्षको के कमी को दुर कर पर्याप्त संख्या मे शिक्षक दिया जाय ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से चले।गौरमतलव हो कि चंपुआ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के गृह जिला है।अब देखना यह है कि सरकार इस विद्यालय मे शिक्षको की कमी कब दुर करती है।









