सोशल संवाद/डेस्क : यह बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों व आम लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनायेगा। लोगों की काबिलियत को निखार कर, हर परिवार को कमाई के पर्याप्त संसाधन एवं मौके उपलब्ध करवाना तथा देश के आर्थिक विकास की गति को तेज करना इस बजट की प्राथमिकता है।

ये भी पढे : केंद्रीय बजट 2026 झारखंड के विकास की दिशा तय करेगा, हर वर्ग को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : दिनेश कुमार
इसमें काजू, अखरोट, बादाम, नारियल, कॉफी तथा मछली पालन के जरिए किसानों तथा छोटे कारोबारियों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। खादी, हथकरघा एवं हस्तशिल्प कर्मियों के लिए विशेष प्रावधानों से बुनकरों के जीवन में खुशहाली आयेगी। देश में बनने जा रहे टेक्सटाइल पार्क दुनिया भर के वस्त्र निर्माताओं को “मेक इन इंडिया” के लिए प्रेरित करेंगें।
जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर के तथा नये ट्रॉमा सेंटरों द्वारा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेंगी। आयुर्वेद के क्षेत्र में शुरू होने जा रहे 3 नये एम्स इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को फिर से लोकप्रिय बनाएंगे। बायोफार्मा तथा आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत अग्रणी शक्ति बनाने का प्रयास स्वागत योग्य है। सेमीकंडक्टर, चिप एवं मोबाइल कलपुर्जों का निर्माण भारत को महाशक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कैंसर एवं डायबिटीज की दवाइयों तथा अन्य मेडिकल उपकरणों को सस्ता करने का फैसला सराहनीय है। डिफेंस सेक्टर को कस्टम ड्यूटी में छूट देश को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रखेगी। 15 हजार स्कूलों तथा 500 कॉलेजों में बनने जा रही कंटेंट क्रिएटर लैब्स छात्रों को दुनिया के साथ कदमताल मिलाने के लिए प्रेरित करेगी। सभी जिलों में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, कार्गो ले जाने के लिए फ्रेट कॉरिडोर तथा वॉटरवेज द्वारा आवागमन एवं सामानों का परिवहन आसान बनाया जायेगा। शराब, सिगरेट एवं पान मसाला को महंगा बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की राह पर अग्रसर इस बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई की पात्र हैं।










