समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका दीदी को साड़ी भेंटकर किया सम्मानित

सोशल संवाद/ जमशेदपुर :  लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव ने भुइयांडीह के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका दीदी के बीच अनोखे रूप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भुइयांडीह क्षेत्र के छायानगर, चंडीनगर, लालभट्टा, नंदनगर एवं बाबुडीह में कार्य कर रहे दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका दीदी को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने समाजहित में उनके बहुमूल्य योगदान हेतु सभी का आभार जताया। इस अवसर पर गुंजन यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी की कर्मशील सेविका एवं सहायिका दीदी काफी कम मानदेय प्राप्ति के बाद भी समाज में आभाव के जीवन व्यतीत करने वाले परिवारों से आये देश के भावी भविष्य और हमारे प्यारे नौनिहालों की देखभाल करने के साथ उनमें शिक्षा की अलख जगाने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज हित में किये जा रहे उनके अतुलनीय सेवा की सराहना की। इस दौरान मृत्यंजय यादव, मिथिलेश साव, धनराज गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago