राष्ट्रीय एकता दिवस पर 60वीं वाहिनी CRPF ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’, जवानों और नागरिकों ने लगाई 5 KM दौड़

By Riya Kumari

Published :

Follow
राष्ट्रीय एकता दिवस पर 60वीं वाहिनी CRPF ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’, जवानों और नागरिकों ने लगाई 5 KM दौड़

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 60वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में CRPF के अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने आसपास के क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर की सामूहिक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

यह भी पढे : सड़क के अभाव में नवजात की मौत के बाद जागे जनप्रतिनिधि, परसाबहाल से बंगरासाई तक 2 KM सड़क और 3 पुलों का शिलान्यास

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

एकता और अखंडता बनाए रखने की ली शपथ

दौड़ के बाद अधिकारियों, जवानों और आम नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को देश की एकता और आपसी भाईचारे के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

CRPF और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश

60वीं वाहिनी CRPF की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को मजबूत करना था। साथ ही आयोजन के जरिए CRPF और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जवानों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट