समाचार

93 वां शहादत दिवस पर नागरिक सुरक्षा मंच सदस्यों ने शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव  को  श्रद्दांजलि देते हुए नमन किया

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा ) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी शांतिनगर मे शनिवार को  नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान मे देश की  आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले तीनो शहीद क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।आपको बता दे कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रति युवाओं मे नई  ऊर्जा का संचार करनेवाले क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव ने हसंते हसंते फाँसी फंदा चूमा। आज इन स्वतंत्रता संग्राम के तीनो  क्रातिवीर के  बलिदानी और  साहस  शौर्य को सम्मपूर्ण देश नमन करता है।

यह भी पढ़े : टाटा मेन हॉस्पिटल की क्लीनिकल सोसायटी द्वारा वैस्कुलर सर्जरी इमरजेंसी और वैस्कुलर सूचरिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

 इन क्रांतिकारीयो ने ब्रिटिश साम्राज्य की नीव हिला कर रख दी थी।अंग्रेज  इनके आंदोलन से घबरा गए थे। स्वतंत्रता की अलख जगाने के लिए भारत माँ के महान सपूत हसंते हसंते फाँसी पर चढ़ गए थे।आज के आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो ने भारत माता की जय,शहीदे आजम भगत सिंह अमर रहे,शहीद राजगुरु अमर रहै,शहीद सुखदेव अमर रहै के नारे लगाऐ।उपस्थित लोगो ने वीर शहीदों के चित्र के समीप फुल,मालाऐ चढ़ाकर दीप प्रज्वलित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे भूतपूर्व शिक्षक केसरी प्रसाद तिवारी उपस्थित हुए।नागरिक सुरक्षा मंच के सदस्यों सहित महिला सहायता समूह की रश्मिता प्रधान ,सावित्री महाराना,एवं मंदिर के पुजारी अभय सतपति, आनंद सरकार ,राजू जयसवाल, आदि उपस्थित रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

15 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

16 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

16 hours ago