Dr Abhishek Child Care

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चैम्बर भवन में प्लेटिनम जुबिली वर्ष के शुभ अवसर पर ‘पूर्व अध्यक्ष फोटो गैलरी’ का किया गया निर्माण

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा अपने पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में चैम्बर भवन में प्लेटिनम जुबिली वर्ष के शुभ अवसर पर ‘पूर्व अध्यक्ष फोटो गैलरी’ का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन सोमवार, उद्घाटनकर्ता एवं अतिथि के रूप में उपस्थित झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगणों को उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों को चैम्बर के प्रति उनके समर्पण भाव के लिये सम्मानित भी किया जायेगा एवं दिवंगत पूर्व अध्यक्षों के परिवारजनों के हाथों में मोमेन्टो भेंटकर दिवंगत पूर्व अध्यक्षों के प्रति सम्मान और अपनी कृतज्ञता जताई जायेगी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेष धूत, दिलीप गोलेच्छा, महेष सोंथालिया, मुकेष मित्तल, सचिव अनिल मोदी, पीयूष चौधरी, भरत मकानी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किषोर गोलछा ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस शुभअवसर पर कार्यक्रम में संध्या 4.45 बजे तक उपस्थित होकर इस यादगार समारोह के भागीदार बनें।

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version