Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी का 46वें स्थापना दिवस समारोह आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। 27 वर्ष के लम्बे संघर्ष के बाद दिल्ली में आई भाजपा सरकार के चुने जाने के कुछ दिन बाद आये भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और तत्पश्चात मंच पर दीप प्रज्वलन किया।

यह भी पढ़े : दिल्ली सरकार लाई अत्याधुनिक “रीसाइक्लर मशीन”, अब सफाई के लिए सीवर में नहीं उतरेंगे श्रमिक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम को वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री रेखा ने सम्बोधित किया और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बधाई दी और प्रदेश कार्यालय में कार्यरत सभी 38 कर्मचारियों का चुनाव प्रचार के दौरान तन्मयता से किए कार्य के लिए अभिनंदन किया।

समारोह मंच पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चंदोलिया एवं बाँसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट एवं मुख्य सचेतक अभय वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा आदि उपस्थित रहे।

कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता द्वारा संयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश मंत्री सारिका जैन एवं नरेश वशिष्ठ ने किया और प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, दिनेश प्रताप सिंह, राजकुमार भाटिया, योगिता सिंह एवं विनय रावत, प्रदेश मंत्री हरीश खुराना, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता यासिर जिलानी एवं अजय सहरावत एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल के आलावा बड़ी संख्या में विधायक, पार्षद एवं सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों में भी स्थापना दिवस समारोह आयोजित किये गये जिनमे बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। स्थापना दिवस पर पश्चिम दिल्ली जिला भाजपा के कार्यक्रम को राष्ट्रीय मंत्री डा. अल्का गुर्जर ने, शाहदरा जिला के कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने, नवीन शाहदरा जिला के कार्यक्रम को संगठन महामंत्री पवन राणा ने, मयूर विहार जिला के कार्यक्रम को केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने, उत्तर पूर्व जिला के कार्यक्रम को सांसद मनोज तिवारी ने, दक्षिण दिल्ली जिला कार्यक्रम को सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने, उत्तर पश्चिम जिला के कार्यक्रम को सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने, नजफगढ़ जिला कार्यक्रम को सांसद कमलजीत सहरावत ने, करोलबाग जिला कार्यक्रम को सांसद बाँसुरी स्वराज ने, चांदनी चौक जिला कार्यक्रम को सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने, केशवपुरम जिला कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने, नई दिल्ली जिला कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने, महरौली जिला कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री सारिका जैन ने और बाहरी दिल्ली जिला कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता नरेश वशिष्ठ ने सम्बोधित किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि 1980 से हमारी यात्रा प्रारंभ हुई और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और उनके संकल्प का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सौभाग्यशाली है कि हम उस पार्टी में काम कर रहे हैं जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करिश्माई शासन दिया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का धैर्यपूर्ण नेतृत्व है।

उन्होंने कहा कि आज देश के 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है और दिल्ली 13वां राज्य बना जहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी लगातार तरक्की कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर शहर में कमल खिलाना हमारा कर्त्तव्य है इसलिए हमें इसपर काम करना है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देशहित के कार्यों में लगे हुए हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले जिस प्रकार की मेहनत भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है, उसी का परिणाम है कि दिल्ली में 27 सल बाद भाजपा की सरकार बनी। देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और हम आखिरी में रखकर काम करते रहे हैं। देश की प्रगति के लिए काम करने वाले हैं और संगठन एकजुट होकर समाज के हर वर्ग के हितो की रक्षा के लिए सरकार काम करें और पार्टी के सिद्धांतों को लागू करें।

गुप्ता ने कहा कि हमारे जितने भी मार्गदर्शक रहें उन्होंने हमें जो सिखाया और समाज के लिए काम करने की सीख दी आज वह दिन है जब हमारे पास मौका है और हम सब समाजिक उत्थान और दिल्ली के वैभव के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में हम लगातार काम कर रहे है। भारत को विश्वगुरु बनाने और दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने के लिए हम लगातार काम करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator