नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दिव्यांगो को स्मार्ट स्टिक किया भेंट

सोशल संवाद/डेस्क : वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन की ओर से जमशेदपुर प्रखंड के दलदली पंचायत के गोबिंदपुर माहतोबांध निवासी किष्टमणि प्रमाणिक एवं दिवाकर माहतो को अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक भेंट किया गया। शुक्रवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर दोनों नेत्रहीन दिव्यांगों को संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया गया। किष्टमणि प्रमाणिक एवं दिवाकर माहतो जन्म से ही देख पाने में असमर्थ थे।

जिसकी जानकारी समाजसेवी एवं जादूगोड़ा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के माध्यम से नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल षाड़ंगी को दी गयी। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मामले की गंभीरता समझते हुए वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर दोनों को स्मार्ट स्टिक प्रदान की। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने स्मार्ट स्टिक के बेहतर उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में उन्हें पूरी जानकारी भी दी।

इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि नेत्रहीन की डगर कितनी मुश्किल है, इसका एहसास आपको तब होगा जब आप पल दो पल के लिए अपनी आंखें बंद कर कदम बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कुणाल ने उम्मीद जताई कि दोनों विशेष युवा साथियों की डगर को आसान बनाने के लिए यह आधुनिक स्मार्ट स्टिक उनकी हरपल मदद करेगा। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। उन्होंने नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कभी ना भूलने वाला क्षण है। इस मौके पर समाजसेवी राहुल अग्रवाल, अशोक गोप, राखहरी महतो, खुदीराम महतो, निरंजन महतो, संकर चंद्र महतो, ललित महतो, गणपति महतो, असित पारामणिक, परिक्षित प्रमाणिक, कृष्णा पद महतो, मुचीराम महतो, अनिल चंद्र महतो, प्रेम चांद महतो, सुनील महतो,अजय मुर्म समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago