Dr Abhishek Child Care

53वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेल नगरी बोलानी में पौधारोपण के साथ प्लेज पार्क का हुआ उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : ओडिशा के लौहाचंल क्षेत्र जोड़ा,बड़बिल बोलानी आदि सहित आसपास के क्षेत्रो में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण किया गया। और वर्तमान पर्यावरण दिवस के थीम “प्लास्टिक हटाओ -प्रदुषण हराओ “के तहत प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेल नगरी बोलानी मे सेल संचालित अस्पताल निकट एक कार्यक्रम आयोजित की गई।

यह भी पढ़े : झारखंड को एक और फ्लाईओवर की सौगात, अब 30 मिनट का सफर 5 मिनट में, सिरमटोली रैंप विरोधियों को सीएम हेमंत ने दिया करारा जवाब

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी ओर माइंस के सीजीएम जयदेव चट्टोपाध्याय उपस्थित रहे। अतिथि के तौर पर महिला समिति अध्यक्षा काकोली चट्टोपाध्याय, के साथ साथ पर्यावरण अधिकारी राधाकांत जेना,टी आर साहू,बोलानी सेल अधिकारियों में संजय कु.देव, संजीव कुमार सहित सेल बोलानी के विभिन्न विभाग अधिकारी, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल जगन्नाथ साहू, एवं अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल,बोलानी मार्केट कमिटि अध्यक्ष श्रीनिवासन पंडा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्लेज पार्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि  सीजीएम बोलानी के हाथो किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version