---Advertisement---

कारगिल दिवस जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया युद्ध वीरों का सम्मान

By Riya Kumari

Published :

Follow
On the occasion of Kargil Day, All India Ex-Servicemen Service Council Jamshedpur honored the war heroes

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारत के कोने कोने से आ रही आवाज है ,कारगिल के जवानों तुम पर भारत को है नाज़ है’* कुछ ऐसी ही ओजस्वी कविताओं व नारों से रविवार को राम मंदिर सभागार गूंज उठा। मौका था विजय दिवस जयंती, यानी कारगिल के जवानों के सम्मान का दिन।कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें देशभक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। शहर के विभिन्न कोने से सभी देशभक्त टेल्को स्थित राम मंदिर सभागार  में एकत्रित हुए, इसके बाद कारगिल के 579 वीर शहीदों,युद्धवीरो और उनके माता-पिता को नमन किया गया।

यह भी पढ़े : बीआईटी छात्रों का कोलावीरा फोर्जिंग कंपनी में प्रशिक्षण, अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम का आरंभ, युद्ध वीरो वीर नारी, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथियों  द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके बाद विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय अर्जुन मुंडा जी के साथ मुख्य टाटा मोटर्स के जीएम जीवराज संधू भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह कोशिका का मुस्कान के शिवशंकर सिंह, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लन किया एवं मां भारती और शहीदों की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके उपरांत कारगिल युद्ध के 30 युद्ध वीरों अतिथियों ने शॉल उड़ा कर एवं पुष्पगुच,और मोमेंटो भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा नापाक इरादों से लड़े गए युद्ध का हश्र कभी पाक नहीं हो सकता, इस बात को पाकिस्तान और उसकी सेना बखूबी समझ गई होगी। इस अवसर पर परिषद ने आवाहन किया कि सैनिकों की सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी।

अपने संबोधन में महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नागरिक परिवेश के लिए सेना के लोग एक उदाहरण है और हमें सर्वप्रथम देश की चिंता करनी चाहिए। टाटा मोटर्स यूनियन के  ने कहा कि नियम अनुशासन और समर्पण का भाव लेकर ही हम विश्व पटल पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर सकते हैं। इसमें पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, वीर शहीदों को नमन किया।

कारगिल के शहीदों ,वीर सैनिकों और उनके परिवार के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम का गणेश वंदना से किया गया,फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम मे देशभक्ति नृत्य ,गीत एव नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। वीर रस से सराबोर कविताएं ने सबका मन मोह लिया। इसके पश्चात कारगिल युद्ध नायक मानिक वर्धा ने युद्ध का जिवंत दृश्य बताया।

कार्यक्रम का संचालन के के ओझा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन के अध्यक्ष विनय यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर भारत माता की जय, एवं वीर शहीद अमर रहे के नारे से सभागार गुंजायमान रहा। युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: अर्जुन मुंडा* अपने संबोधन में कहा कि कारगिल में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। हमारे सैनिकों ने रक्त की चोटियों को पाकिस्तानी सैनिकों से मुक्त कराने के लिए शहादत दी और बहादुरी पूर्वक हमने अपनी जगह वापस पा ली। ऐसा दुर्गम युद्ध शायद ही इस दुनिया में लड़ा गया होगा। हमारे फौजियों के फौलादी इरादे एवं अचूक मार से पाकिस्तान छोड़ कर भागने को विवश हो गए। करगिल युद्ध हमारे देश को नयी पीड़ों के लिए राष्ट्रप्रेम के मामले में प्रेरणाश्रोत है।

हर भारतीय के लिए गर्व का दिन: अमरप्रीत सिंह

भारतीय जनता पार्टी एवं प्रवक्ता कहा कि आज से 26 वर्ष पूर्व कारगिल की चोटियों पर घुसपैठ कर बैठ गए पाकिस्तानी सैनिकों से भारतीय सेना के रणबांकुरों ने अपने पराक्रम से उनके दांत खट्टे कर दिए थे। ऊंचाई पर निशाना लगा कर बैठे घुसपैठियों को नीचे से चढ़ाई करते हुए धारासाई करने में हमारे सैकड़ों सैनिकों ने अपनी शहादत दी किन्तु अंततः इस धर्म में घुसपैठिये पाकिस्तान को मैदान छोड़ कर भागना पड़ा और उसके हजारों सैनिक मारे गए। चर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए जब भी हाथ उठते है तो विजय निश्चित है,भले ही परिस्थिति चाहे कितनी विपरित हो ।

सैनिकों के पराक्रम को सलाम:  

जीवराज संधू

कहा कि दुनिया इस युद्ध में भारतीय सेना की हिम्मत, पराक्रम और श्रेष्ठता की गवाह बनी। हमारे सैकड़ों सैनिकों ने शहादत देकर डांची चोटी पर बैठे पाकिस्तानी सैनिकों को साफ कर दिया और अपनी जमीन और चोटी तापमा ली। हम सैनिकों की कुत्र्यानी और पराक्रम को सलाम करते हैं।

  • इनका हुआ सम्मान
  • अतिथियों द्वारा वीर नारी सीमा देवी,दुर्गावती देवी ,कारगिल युद्ध वीर हवलदार मानिक वर्धा,
  • जसवीर सिंह,रणेश शरण
  • नवीन कुमार,दुर्गावती देवी
  • सीमा देवी,पद्म,अमरप्रीत सिंह काले,शिव शंकर सिंह
  • आशीष राय,उमा माहेश्वरी
  • मोहन लढ़ा को अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ दे एवं माला पहना सम्मानित किया गया एवं उनकी देश के प्रति समर्पण को नमन किया गया।

सामाजिक संगठनों का मिला सहयोग

राष्ट्रचेतना,अभ्युदय, नरेश मोहन स्मृति संस्थान,क्रीड़ा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,सैन्य मातृसक्ति, विश्व हिंदू परिषद,जय हिंद क्लब,दुर्गा वाहिनी, सनातन उत्सव समिति, कोशिश ,जोड़ी राइडर्स क्लब वाइस ऑफ ह्यूमैनिटी एवं अन्य नागरिक परिवेश शामिल हुए।

ये हुए शामिल

क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार,सुभाष, वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के हरि सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुधांशु ओझा कोषाध्यक्ष काली जी जय हिंद चंद्र शेखर सहाय शिव मंदिर आशीष हेडिन बॉयस श्री राम जी

कुंदन सिंह, प्रवीण कुमार पांडे दीपक शर्मा उमेश शर्मा अनुपम संजय सिंह शैलेंद्र सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह नाथ सिंह मनोज कुमार सिंह संतोष कुमार सिंह एवम अन्य 425 लोग उपस्थित रहे। पूर्व सैनिकों के साथ नागरिक परिवेश के देशभक्ति का भी जमावड़ा राम मंदिर टेल्को में हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version